कोविड-19 के संक्रमण को कम करने के लिए हवादार जगह महत्वपूर्ण: पीएसए कार्यालय

कोविड-19 के संक्रमण को कम करने के लिए हवादार जगह महत्वपूर्ण: पीएसए कार्यालय

कोविड-19 के संक्रमण को कम करने के लिए हवादार जगह महत्वपूर्ण: पीएसए कार्यालय
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 20, 2021 10:56 am IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि संक्रमित हवा में कोविड-19 के वायरस का प्रकोप कम करने में खुली हवादार जगह अहम भूमिका निभा सकती है और एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण फैलने के खतरे को कम कर सकती है।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) के कार्यालय ने अपने परामर्श में कहा है, ‘‘संक्रमण रोकिए, महामारी को समाप्त कीजिए, सार्स-सीओवी2 वायरस को फैलने से रोकने के लिए मास्क, दूरी, स्वच्छता तथा खुली हवादार जगह का इस्तेमाल कीजिए’’।

उसने कहा कि हवादार जगह होने से सामुदायिक रूप से बचाव हो सकता है और हम घर तथा दफ्तर दोनों जगह सुरक्षित रह सकते हैं।

परामर्श में कहा गया है कि जिस तरह घर के दरवाजे और खिड़कियां खोलने तथा एक्जॉस्ट प्रणाली का उपयोग करने से हवा से गंध कम हो जाती है, उसी तरह हवादार जगह में वायु में वायरस की संख्या कम हो सकती है और इससे संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है।

इसमें कहा गया है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर ऐसे स्थानों पर हवा की निकासी का बंदोबस्त किया जाना चाहिए।

उसने कहा कि महज पंखे चलाने, खुले दरवाजे और खिड़कियां होने से वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

परामर्श के अनुसार हवा के आने-जाने और एक्जॉस्ट पंखों का उपयोग करना भी लाभदायक होगा।

भाषा वैभव शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में