पूर्वी कमान के अलंकरण समारोह में सेना के जवानों को वीदता पदक प्रदान किये गये

पूर्वी कमान के अलंकरण समारोह में सेना के जवानों को वीदता पदक प्रदान किये गये

पूर्वी कमान के अलंकरण समारोह में सेना के जवानों को वीदता पदक प्रदान किये गये
Modified Date: February 10, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: February 10, 2026 5:37 pm IST

कोलकाता, 10 फरवरी (भाषा) मेघालय के उमरोई सैन्य केंद्र में मंगलवार को आयोजित सेना की पूर्वी कमान के वार्षिक अलंकरण समारोह में जवानों को कुल 37 वीरता और विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने एक बयान में कहा कि अनुकरणीय साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विशिष्ट सेवा को लेकर आयोजित किये गये इस समारोह की अध्यक्षता पूर्वी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी)’ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी ने की।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट वीरता, नेतृत्व और निस्वार्थ सेवा कार्यों को मान्यता देते हुए कुल 37 वीरता एवं विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए जिनमें 19 सेना पदक (वीरता), सात सेना पदक (विशिष्ट), दो युद्ध सेवा पदक, एक विशिष्ट सेवा पदक, सात विशिष्ट सेवा पदक और एक उत्तम जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।

बयान के अनुसार इसके अतिरिक्त, असाधारण पेशेवर अंदाज, परिचालन उत्कृष्टता और उल्लेखनीय उपलब्धियों को मान्यता देते हुए, 49 इकाइयों और कोलकाता आर्मी पब्लिक स्कूल को पूर्वी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ यूनिट’ प्रशस्ति पदक से सम्मानित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि समारोह में भारतीय रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी और वीर नारियों समेत पदक प्राप्तकर्ताओं के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीओसी-इन-सी ने पदक विजेताओं को उनकी अनुकरणीय सेवा के लिए बधाई दी और सभी कर्मियों से ‘भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं, मूल्यों और लोकाचार को बनाए रखने’ का आह्वान किया।

बयान के अनुसार, अलंकरण समारोह से पहले सोमवार को ‘शौर्य संध्या’ नामक एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया और साहस एवं बलिदान की भावना का जश्न मनाया गया।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में