वाइस एडमिरल संजय वात्सायन पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख नियुक्त
वाइस एडमिरल संजय वात्सायन पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख नियुक्त
नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को पश्चिमी नौसेना कमान का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
वात्सायन वर्तमान में नेवल स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और इस महत्वपूर्ण परिचालन कमान में वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन का स्थान लेंगे।
शनिवार को स्वामीनाथन को अगला नौसेना प्रमुख नामित किया गया। वे वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के 31 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि वाइस एडमिरल संजय वात्सायन को पश्चिमी नौसेना कमान का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।
पश्चिमी नौसेना कमान का मुख्यालय मुंबई में है।
पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल वात्सायन ने एक जनवरी, 1988 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त किया था।
वह तोपखाना और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक लंबे अपने विशिष्ट करियर के दौरान विभिन्न पदों पर कार्य किया है।
भाषा
अमित नरेश
नरेश

Facebook


