उपराष्ट्रपति ने जगमोहन के निधन पर शोक जताया

Ads

उपराष्ट्रपति ने जगमोहन के निधन पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - May 4, 2021 / 07:16 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन के निधन पर शोक जताया और कहा कि देश ने आज एक कुशल प्रशासक को खो दिया।

लंबे समय से बीमार 93 वर्षीय जगमोहन का सोमवार को निधन हो गया।

उपराष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल के रूप में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से देश ने एक कुशल प्रशासक को खो दिया।’’

जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया।

वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा