उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कर्नाटक पहुंचे, कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कर्नाटक पहुंचे, कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे
बेंगलुरु, 22 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को कर्नाटक पहुंचे, जहां उनका राज्यपाल थावरचंद गहलोत तथा राज्य के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर किए गए पोस्ट के अनुसार, वह बीदर के भालकी स्थित श्री चन्नबसवाश्रम में हिरेमठ संस्थान के डॉ. बसवलिंगा पट्टदेवरु महास्वामीजी के अमृत महोत्सव समारोह का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति कलबुर्गी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
भाषा गोला वैभव
वैभव

Facebook


