उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ओडिशा के अस्पताल में आग में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ओडिशा के अस्पताल में आग में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ओडिशा के अस्पताल में आग में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
Modified Date: March 16, 2026 / 11:57 am IST
Published Date: March 16, 2026 11:57 am IST

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ओडिशा के कटक स्थित एक अस्पताल में लगी आग में 10 मरीजों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस दुखद घटना से बेहद व्यथित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

ओडिशा के सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई।

मरीजों को सुरक्षित निकालने के दौरान अस्पताल के लगभग 11 कर्मचारी झुलस गए।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में