बजट सत्र संपन्न होने के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सांसदों से मुलाकात की

Ads

बजट सत्र संपन्न होने के बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सांसदों से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 03:54 PM IST

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने शनिवार को संसद का बजट सत्र समाप्त होने के बाद अपने कार्यालय में कई सांसदों से मुलाकात की।

इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा अध्यक्ष और सांसद नितिन नवीन भी मौजूद थे।

इस अनौपचारिक बैठक में उपस्थित अन्य संसद सदस्यों में दिग्विजय सिंह, राजीव शुक्ला, जॉन ब्रिटास, प्रमोद तिवारी, रंजीत रंजन, जेबी माथेर, शक्तिसिंह गोहिल, नासिर हुसैन और नीरज डांगी शामिल थे।

सभापति ने दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने के बाद सांसदों से मुलाकात की।

भाषा अविनाश मनीषा

मनीषा