उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने भिवाड़ी फैक्टरी में आग से हुई मौतों पर शोक जताया

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने भिवाड़ी फैक्टरी में आग से हुई मौतों पर शोक जताया

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने भिवाड़ी फैक्टरी में आग से हुई मौतों पर शोक जताया
Modified Date: February 16, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: February 16, 2026 2:57 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में लगी आग में मारे गए श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।

मोदी ने कहा, ‘जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने इस दुखद अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया।

राधाकृष्णन ने कहा, ‘शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।’

भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करोली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात मजदूर जिंदा जल गए। दो मजदूर अब भी फैक्टरी के अंदर फंसे हुए हैं।

अतिरिक्त जिलाधिकारी सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को नियमित गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

भाषा

नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में