विज ने भारतीय वायु सेना अधिकारी के बेटे की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ने का आदेश दिया

विज ने भारतीय वायु सेना अधिकारी के बेटे की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ने का आदेश दिया

विज ने भारतीय वायु सेना अधिकारी के बेटे की मौत के मामले में हत्या की धारा जोड़ने का आदेश दिया
Modified Date: April 18, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: April 18, 2026 9:07 pm IST

अंबाला, 18 अप्रैल (भाषा) अंबाला छावनी के महेश नगर क्षेत्र स्थित लेखी कॉम्प्लेक्स में दो महीने पहले 25 वर्षीय युवक की मौत के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अंबाला छावनी निवासी राहुल मिश्रा एक निजी कंपनी में डिप्टी इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत राहुल के पिता विनोद कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसके बाद यह मामला दर्ज किया गया।

लखनऊ निवासी विनोद ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी, लेकिन पुलिस ने पहले इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने राहुल के मकान मालिक और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मंत्री अनिल विज ने महेश नगर थाना प्रभारी को मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

इससे पहले पुलिस राहुल मिश्रा की मौत को दुर्घटना मानकर जांच कर रही थी।

विनोद ने अपनी ताजा शिकायत में कहा कि उनका बेटा किराए के मकान में रहता था। छह फरवरी को उसका शव लेखी कॉम्प्लेक्स के पार्किंग क्षेत्र से बरामद हुआ था।

मकान मालिक का दावा है कि राहुल की मौत छत से गिरने के कारण हुई थी।

भाषा

खारी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में