बदायूं में ग्राम प्रधान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

बदायूं में ग्राम प्रधान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या

बदायूं में ग्राम प्रधान की सोते समय धारदार हथियार से हत्या
Modified Date: November 10, 2023 / 11:59 am IST
Published Date: November 10, 2023 11:59 am IST

बदायूँ (उप्र), 10 नवंबर (भाषा) जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र में घर में सो रहे मौजूदा ग्राम प्रधान की धारधार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव लखनपुरा के ग्राम प्रधान शिवचरण लोधी (55 वर्ष) बृहस्पतिवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, उसी दौरान उनकी किसी ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पीड़ित परिवार ने गाँव के ही एक व्यक्ति नन्हे लोधी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

भाषा सं जफर

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में