बंगाल में आखिरी चरण के दौरान फिर बवाल, भाजपा नेताओं से मारपीट, कार में तोड़फोड़.. देखिए

Ads

बंगाल में आखिरी चरण के दौरान फिर बवाल, भाजपा नेताओं से मारपीट, कार में तोड़फोड़.. देखिए

  •  
  • Publish Date - May 19, 2019 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नई दिल्ली। देश में आखिरी दौर के चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में एक बार फिर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। डायमंड हार्बर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार, निलांजन रॉय की कार में तोड़फोड़ की गई।

पढ़ें- चुनाव का बहिष्कार, लोगों ने तोड़ा EVM, अफसर की कार …

उधर जादवपुर में भाजपा सांसद के उम्मीदवार अनुपम हाजरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष, एक ड्राइवर पर हमला कर उनके कार में भी तोड़फोड़ की गई। भाजपा ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने 3 पोलिंग एजेंटों से भी मारपीट की। भाजपा नेताओं के मुताबिक आरोपी बूथों में धांधली करने वाले थे। इसी को लेकर बहस हो गई।

पढ़ें- Watch Video: जन्म से जुड़ी बहनों को निर्वाचन आयोग न…

जादवपुर में पोलिंग बूथ नंबर 150/137 पर भाजपा सांसद उम्मीदवार अनुपम हाजरा ने टीएमसी कार्यर्ताओं पर प्रॉक्सी वोट डालने का आरोप लगाया है, उनके मुताबिक जब हमने इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने मतदान केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया।

पढ़ें- आजाद चौक इलाके में चोरियों का खुलासा, मास्टर माइंड सहित 5 नाबालिग गिरफ्तार, 5 लाख कैश मोबाइल और ब…

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में मतदान केंद्र संख्या 189 पर अतिरिक्त बलों को बुलाया गया। बसीरहाट से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार स्यंतन बसु ने आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ता लोगों को वोट डालने नहीं दे रहे हैं।

इसे लेकर लोगों के साथ भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। बीजेपी नेता के मुताबिक करीब 100 लोगों को वोट देने से रोका गया।

टीएमसी नेता मदन मित्रा, भटपारा विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान सुरक्षाबलों से उलझ गए।

दीजिए जवाब और जीतिए इनाम, आप सब से अनुरोध है इसे शेयर जरूर करें

Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी