यूपी में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया, राहुल गांधी का तंज

यूपी में 'हिंसा' का नाम बदलकर 'मास्टरस्ट्रोक' रख दिया गया, राहुल गांधी का तंज

यूपी में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया, राहुल गांधी का तंज
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: July 10, 2021 5:08 am IST

नई दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा को लेकर शनिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर निशाना साधा।

पढ़ें- फिर बढ़ने लगे कोरोना के आंकड़ें, देश में 42,766 नए …

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश में ‘हिंसा’ का नाम बदलकर ‘मास्टरस्ट्रोक’ रख दिया गया है।’

पढ़ें- करोड़ों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द खात…

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘सरकार वही। व्यवहार वही।’

पढ़ें- मरीन ड्राइव में घूमना अब जेब पर पड़ेगा भारी, निगम व…

प्रियंका ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘कुछ सालों पहले एक बलात्कार पीड़िता ने भाजपा विधायक के खिलाफ आवाज उठाई थी, उसे और उसके परिवार को मारने की कोशिश की गई।

पढ़ें- कोरोना से जंग में अहम हथियार साबित हो सकता है कड़कन…

एक महिला का नामांकन रोकने के लिए भाजपा ने सारी हदें पार कर दीं।’

 


लेखक के बारे में