महिला होमगार्ड, मसाज और पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल..

महिला होमगार्ड, मसाज और पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल..

महिला होमगार्ड, मसाज और पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 14, 2017 12:11 pm IST

वैसे आपने पुलिस को लेकर कई प्रकार के किस्से देखे, सुने और पढ़े होंगे लेकिन इसबार मामला चौंकाने  और पुलिस व्यवस्था को शर्मसार करने वाला है। इन दिनों सोशल मीडिया पर तेलंगाना पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसवाला महिला होमगार्ड से मसाज करवा रहा है। कहा  जा रहा है कि यह वीडियो 4-6 महीने पुराना है और यह आर्म्ड हेडक्वार्टर में शूट किया गया है। यह वीडियो तेलंगाना के जोगुलंबा-गड़वाल जिले का है।

देखें वीडियो- 

इस वीडियो में जो पुलिसवाला मसाज करवा रहा है वह असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और जो महिला मसाज कर रही है वो एक होम गार्ड है। इस वीडियो में पुलिस वाले ‘जनाब’ सुकून से मसाज करवा रहे हैं  उन्हें देखकर ये अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता कि वो पुलिस थाने में कार्यरत हैं।

बंगाल का रसगुल्ला ओडिशा पर भारी, पर ट्विटर जारी जुबानी जंग

पुलिस जिलाधीक्षक एमएस विजय कुमार ने वीडियो के संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दिए हैं. विजय कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। जिसके बाद मसाज करवाने वाले ASI को सस्पेंड कर पुलिस विभाग ने अपनी साख बचाने की कोशिश की है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में