विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया : संतोष

विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया : संतोष

विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया : संतोष
Modified Date: June 30, 2024 / 01:10 am IST
Published Date: June 30, 2024 1:10 am IST

जयपुर 29 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शनिवार को कहा कि पार्टी के विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया। वह यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विस्तारक समापन बैठक को संबोधित कर रहे थे।

संतोष ने कहा कि भाजपा के लोकसभा और विधानसभा विस्तारकों ने पार्टी की विचारधारा के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रत्येक विस्तारक के अनुभव और उसके सुझाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति और नीति के अनुसार कार्य की शुरुआत से लेकर उसके अंतिम चरण तक की भूमिका तैयार की जाती है और काम को अंजाम देने के बाद कार्य की समीक्षा भी की जाती है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विस्तारक ने कड़ी मेहनत और मजबूती के साथ कमल के फूल के लिए काम किया। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विस्तारकों ने नई पहचान कायम करते हुए संगठन और पार्टी को किया मजबूत किया। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी विजया राहटकर, उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा व दीया कुमारी भी मौजूद थे। भाजपा की कोर कमेटी की बैठक भी शनिवार को यहां हुई।

भाषा पृथ्वी शोभना रंजन

रंजन


लेखक के बारे में