Bemetara Murder News: देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, पूरे गांव में मचा कोहराम
Bemetara Murder News: देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजी के साथ किया ऐसा काम, नहीं बची उठने की हिम्मत, पूरे गांव में मचा कोहराम
Bemetara Murder News | Photo Credit: AI
- भाभी और भतीजी की हत्या
- बांस के डंडे से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट
- घटना से इलाके में सनसनी
बेमेतरा: Bemetara Murder News बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देवर हेमलाल आडील ने अपनी ही भाभी और भतीजी की कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, आरोपी पहले भी दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है।
Bemetara Murder News बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, प्रारंभिक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी हेमलाल आडिल, उम्र लगभग 45 वर्ष, ने अपनी ही भाभी कुमारी बाई आडिल और भतीजी शंकुतला आडिल पर हमला कर दिया। हमले में पुलिस ने बताया कि बांस के डंडे से पीट पीट कर दोनों की मौत की घाट उतार दी।
जानकारी के मुताबिक गांव के घर पर भाभी घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान आरोपी हेमलाल आडिल मृतिका के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने हाथ में पकड़े बांस के डंडे से अपनी भाभी के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बांस के डंडे से लगातार सर पर कई बार वार किया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। बीच-बचाव करने पहुंची भतीजी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया और लगातार सर पर मरता रहा जिसे पूरे तरह से लहूलुहान हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने देखा कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतकाओं की पहचान शंकुतला आडिल, उम्र लगभग 18 वर्ष और कुमारी बाई आडिल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम घोरेघाट के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। वही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी हेमलाल आडिल का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पूर्व में एक दुष्कर्म मामले में सजा काट चुका है, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले जांच में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 18 June 2026: इन्हें रुका हुआ पैसा मिलेगा वापस, नौकरी-व्यापार में सफलता के योग…. जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
- Mangal Gochar 2026: मंगल की कृपा से मेष-वृश्चिक समेत इन राशियों की खुलेगी किस्मत… नौकरी, बिजनेस और धन लाभ के बन रहे जबरदस्त योग
- Uttarakhand Latest News: सचिवालय संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को CM पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई शपथ.. सफल कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

Facebook


