विझिंजम हिस्सेदारी बिक्री: वेणुगोपाल का अदाणी पर केरल सरकार को नजरअंदाज करने का आरोप

विझिंजम हिस्सेदारी बिक्री: वेणुगोपाल का अदाणी पर केरल सरकार को नजरअंदाज करने का आरोप

विझिंजम हिस्सेदारी बिक्री: वेणुगोपाल का अदाणी पर केरल सरकार को नजरअंदाज करने का आरोप
Modified Date: July 3, 2026 / 01:18 am IST
Published Date: July 3, 2026 1:18 am IST

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, दो जुलाई (भाषा) कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अदाणी समूह विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का संचालन करने वाली कंपनी में 49 फीसदी हिस्सेदारी का हस्तांतरण केरल सरकार को अंधेरे में रखकर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि केरल भाजपा शासित राज्यों जैसा नहीं है, जहां अदाणी समूह ‘सुपरपावर’ की तरह काम करता है।

विझिंजम पोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एवीपीपीएल) की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी स्विट्जरलैंड की मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी (एमएससी) को बेचने के प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल के जवाब में वेणुगोपाल ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि इस सौदे पर अभी नियामकीय मंजूरी मिलनी बाकी है, इसलिए अदाणी समूह को इस पूरे लेनदेन पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘अदाणी समूह केरल सरकार को अंधेरे में रखकर ऐसी गतिविधियां नहीं चला सकता। केरल भाजपा शासित राज्यों जैसा नहीं है, जहां अदाणी समूह ‘सुपरपावर’ की तरह काम करता है।’

वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने पाया है कि यह लेनदेन अभी सेबी की मंजूरी और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों की प्रतीक्षा में है, इसलिए अदाणी समूह को इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

भाषा

तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में