Vrindavan Accident Viral Video: नाव डूबने के ठीक बाद का ‘डरावना वीडियो’ वायरल.. लोग हाथ-पाँव मारते आ रहे नजर, आप खुद देखें..

Vrindavan Boat Accident Viral Video: वृंदावन नाव हादसे का नया वीडियो वायरल, श्रद्धालु बचाव के लिए संघर्ष करते दिखे, सुरक्षा लापरवाही उजागर।

Vrindavan Accident Viral Video: नाव डूबने के ठीक बाद का ‘डरावना वीडियो’ वायरल.. लोग हाथ-पाँव मारते आ रहे नजर, आप खुद देखें..

Vrindavan Boat Accident Viral Video || Image- Sachin Gupta X File

Modified Date: April 10, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: April 10, 2026 11:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नाव हादसे का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • श्रद्धालु पानी में बचाव के लिए संघर्ष करते दिखे
  • बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर उठे सवाल

मथुरा: वृन्दावन में यमुना नदी में हुए हादसे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (Vrindavan Boat Accident Viral Video) इस वीडियो में नाम पर सवार बचाव के लिए हाथ-पाँव मारते नजर आ रहे है। तट पर खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल से यह वीडियो तैयार किया है।

वही इससे पहले एक वीडियो में सभी श्रद्धालु नव पर भजन-कीर्तन करते हुए दिखाई पड़ रहे थे। यह वीडियो किसी पीड़ित ने ही घटना के पहले तैयार किया था। डोबनो ही वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है। गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश के धर्म नगरी मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया है। यहां यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। (Vrindavan Boat Live Video Just Before Accident) इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

बिना ‘लाइफ-जैकेट’ नाव की सवारी!

सबसे हैरानी की बात है कि, यमुना नदी के गहराई का भ्रमण करने नकली श्रद्धालुओं के बदन पर लाइफ जैकेट भी नहीं है। ऐसे में समझा सकता है कि कितनी बदइंतज़ामी और अव्यवस्था के बीच वृन्दावन में नावों का संचालन किया जा रहा है।

10 मौतों के खबर, रेस्क्यू जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में 25 से 30 लोग सवार थे। 22 का रेस्क्यू कर लिया गया है। (Vrindavan Boat Accident Viral Video) एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PMO, सीएम योगी ने किया ट्वीट

इस पूरे दुखद हादसे पर PM कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दुःख व्यक्त किया है। PMO ने लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।”

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए मृतकों और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, “जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। (Vrindavan Boat Accident Viral Video) प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, नाव पर सवार सभी श्रद्धालु पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले थे। वे वृंदावन घूमने आए थे। शुक्रवार यानी आज दोपहर करीब ढाई बजे केशीघाट से नाव में सवार होकर यमुना नदी के भ्रमण पर रवाना हुए थे। (Vrindavan Boat Accident Viral Video) कुछ ही दूरी पर जाकर नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। नाव में बैठे सभी लोग नदी में गिर गए और फिर डूबने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया गया कि नाव में डूबने की वजह उसका एक पीपे से टकराना है। केसी घाट के पास पहले एक पीपों से एक पुल बनाया गया था, जिस जलस्तर बढ़ने के बाद खोल दिया गया था। पुल खोले जाने के बाद उसके पीपे यहां-वहां तैर रहे थे, इन्हीं में से एक से नाव टकरा गई और असंतुलित होकर पलट गई। हालाँकि डूबने वालों ने लाइफ जैकेट पहने थे या नहीं, यह साफ़ नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें:-

झारखंड के गुमला में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

कर्नाटक : चिक्कमगलुरु में लापता कक्षा 10 की छात्रा का शव मिला

गुजरात पुलिस का एआई टूल एनडीपीएस मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने में मददगार बनेगा

बेंगलुरु में परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद छात्रा ने आत्महत्या की

हवाई हमले में घायल ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown