व्यापमं घोटाला: PMT केस में 592 पर चार्जशीट, रसूखदारों को बचाने का आरोप
व्यापमं घोटाला: PMT केस में 592 पर चार्जशीट, रसूखदारों को बचाने का आरोप
बहुचर्चित व्यापमं घोटाले के 2012 पीएमटी केस में गुरूवार को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी। जिसमें सीबीआई ने 592 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमे व्यापमं के 4 पूर्व अधिकारी शामिल हैं।
#MadhyaPradesh के बहुचर्चित व्यापमं केस में PMT परीक्षा को लेकर सीबीआई की चार्जशीट, 592 लोगों में 4 पूर्व व्यापमं अधिकारी #VYAPAM
— IBC24 (@IBC24News) November 23, 2017
सीबीआई ने व्यापमं के पूर्व डायरेक्टर पंकज त्रिवेदी, सीनियर विश्लेषक नितिन महेंद्रा, तत्कालीन सिस्टम एनालिस्ट अजय कुमार सेन और सीनियर प्रोग्रामर सीके मिश्रा को आरोपी बनाया है। इसी के साथ इस लिस्ट में प्रदेश के कुछ जाने माने प्रायवेट काॅलेजों के तत्कालीन चेयरमेनस् के भी नाम सामने आ रहे हैं।
सीबीआई चार्जशीट में व्यापमं के 4 पूर्व अधिकारियों में पंकज त्रिवेदी, नितिन मोहिंद्रा, अजय कुमार सेठ और सी के मिश्रा शामिल #VYAPAM
— IBC24 (@IBC24News) November 23, 2017
जिनमें चिरायु मेडिकल काॅलेज के अजय गोयनका, पीपुल्स मेडिकल काॅलेज के एसएन विजयवर्गीय, सुरेश सिंह भदौरिया भोपाल मेडिकल काॅलेज और एलएन मेडिकल काॅलेज के जेएन चैकसे का नाम शामिल है।
सीबीआई चार्जशीट में निजी कॉलेजों के चेयरमैन अजय गोयनका, चिरायु मेडिकल कॉलेज, एस एन विजयवर्गीय, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, सुरेश सिंह भदौरिया, मेडिकल कॉलेज भोपाल और जे एन चौकसे, एलएन मेडिकल कॉलेज #VYAPAM #MadhyaPradesh
— IBC24 (@IBC24News) November 23, 2017
अपको बता दें कि सीबीआई ने व्यापमं घोटालों में तक लगभग 4 दर्जन मामलों में एफआईआर दर्ज की हैै। आज पेश की गई चार्टशीट में सीबीआई ने 2012 में पीएमटी में रोल नंबर आवंटन, ओएमआर शीट और अन्य कुछ गड़बडियों को लेकर व्यापमं के पूर्व अधिकारियों और अन्य को आरोपी बनाया है।
व्यापमं घोटाले में CM शिवराज को क्लीनचिट मिलने की खबर का CBI ने किया खंडन, कहा-जांच अभी जारी
वहीं सीबीआई की चार्टशीट पर विहिसल व्लोअर आनंद राय ने सवाल खडे़ करते हुए आरोप लगाया है कि मामले में बडे़ और रसूखदार लोगों को बचाया जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जब विनोद भंडारी जेल जा सकते हैं तो दूसरे रसूखदारों को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा ।
भोपाल- व्यापमं मामले में व्हिसल व्लोअर आनन्द राय ने लगाए आरोप, बड़े लोगों को बचाया जा रहा है, हम कर रहे हैं इनकी जमानत का विरोध. CBI की जांच से हम संतुष्ठ हैं. जब विनोद भंडारी जेल जा सकते हैं तो रसूखदारों को जेल क्यों नहीं
#VYAPAM— IBC24 (@IBC24News) November 23, 2017
अमन वर्मा, IBC24

Facebook


