गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधी गिरफ्तार

गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अपराधी गिरफ्तार
Modified Date: February 21, 2023 / 03:33 pm IST
Published Date: February 21, 2023 3:33 pm IST

नोएडा, 21 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के आरोप में एक शातिर बदमाश को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद प्रजापति ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के मामले में फरार चल रहे पवन नामक बदमाश को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी लूटपाट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

भाषा सं

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में