नोएडा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

नोएडा में वांछित बदमाश गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 6, 2021 8:05 am IST

नोएडा, छह जून (भाषा) गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक बदमाश को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पूर्व में लूटपाट और चोरी के सात मामलों में जेल जा चुका है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर दिल्ली के अंबेडकरनगर स्थित मदन गिरी के निवासी महेश को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि यह बदमाश गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था।

थाना प्रभारी ने बताया कि महेश गुलेल गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरोह के सदस्य सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों का शीशा तोड़कर उनसे सामान चोरी करने के लिए कुख्यात हैं।

उन्होंने बताया कि महेश पर लूटपाट और चोरी के सात मुकदमे दर्ज है। अपराधी को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था और वह जेल भी जा चुका है। साथ ही बताया कि इस गैंग के कुछ लोग फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

भाषा सं

नेहा

नेहा


लेखक के बारे में