फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, गिरफ्तार

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, गिरफ्तार
Modified Date: May 22, 2026 / 02:49 pm IST
Published Date: May 22, 2026 2:49 pm IST

फरीदाबाद, 22 मई (भाषा) फरीदाबाद पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश संदीप उर्फ ​​चेंटा को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। पुलिस की एक गोली संदीप के पैर में लग गई। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माछगर गांव के निवासी संदीप ने मंगलवार को सेक्टर 12 स्थित चंदिला फूड होटल के एक कर्मचारी को पिस्तौल से धमकाकर कथित तौर पर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।

इस सूचना के आधार पर कि आरोपी एक और अपराध करने की साजिश रच रहा है, ऊंचा गांव की क्राइम ब्रांच की एक टीम ने बृहस्पतिवार रात चांदपुर-अटाली रोड पर फज्जुपुर गांव के पास उसे घेर लिया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।

पुलिस ने कहा, ‘आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है और आगे की जांच जारी है।’

भाषा तान्या संतोष

संतोष


लेखक के बारे में