PM मोदी के खिलाफ इस अपील को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच छिड़ी जंग
PM मोदी के खिलाफ इस अपील को लेकर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर और अनुपम खेर के बीच छिड़ी जंग
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी जीत सुनिश्चित करने जहां एक ओर राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी सभा को संबोधित कर जनता को साधने में लगे हुए हैं वहीं, दूसरी ओर बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और स्वरा भास्कर के बीच पीएम मोदी को वोट नहीं देने की अपील को लेकर ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। दरअसल अनुपम खेर ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर उन आर्टिस्ट्स और कलाकारों पर निशाना साधा था जिन्होंने भाजपा को वोट नहीं करने की अपील की थी। बता दें कि हाल ही में 100 से अधिक कलाकारों ने जनता के नाम एक खुला पत्र लिखकर बीजेपी को वोट ना देने की अपील की थी, जिस पर अनुपम खेर ने ऐतराज जताया है।

So some people from my fraternity have issued a letter for public to vote out the present constitutionally elected government in the coming elections. In other words they are officially campaigning for opposition parties. Good!! At least there are no pretensions here. Great. pic.twitter.com/gqnZBGNdKa
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 6, 2019

आलिया भट्ट की मां सोनी राज़दान ने अनुपम खेर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी और लिखा- अनुपम, अगर आप मौजूदा सरकार से सहमत हो सकते हैं तो आपको क्यों लगता है कि दूसरे कुछ अलग कर रहे हैं। सोनी को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा- प्रिय सोनी, यह सिर्फ़ ऑब्ज़र्वेशन था। कोई शिकायत नहीं।

Yes, it’s called democracy sir Bharat Mata ki Jai! https://t.co/GJXMFyEQ0A
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 6, 2019

स्वरा भास्कर ने भी अनुपम खेर के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है- जी हां, इसे डेमोक्रेसी कहा जाता है सर। स्वरा को जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, मैं सहमत हूं अगर दूसरों के ऐसा करने पर इसे असहिष्णुता ना कहा जाए।
गौरतलब है कि अनुपम ने ट्विटर पर लिखा- मेरे समुदाय के कई लोगों ने संवैधानिक रूप से चुनी गयी सरकार को आने वाले चुनाव में वोट ना देने की अपील की है। दूसरे शब्दों में वे लोग विपक्ष के समर्थन में कैम्पेन कर रहे हैं। अच्छा है। कम से कम यहां तो कोई लागलपेट नज़र नहीं आ रहा। बढ़िया है। इसके साथ अनुपम खेर ने भारत माता की जय लिखा हुआ अपना एक वीडियो पोस्ट किया है।

Facebook