आतंकियों पर आखिरी हमले से पहले SP ने ऐसे दिया सरेंडर का मौका, नहीं माने तो पांचों को किया ढेर…

Ads

आतंकियों पर आखिरी हमले से पहले SP ने ऐसे दिया सरेंडर का मौका, नहीं माने तो पांचों को किया ढेर...

  •  
  • Publish Date - May 6, 2018 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने बुरहान ब्रिगेड के आखिरी जीवित हिजबुल कमांडर को एक मुठभेड़ में अपने अंजाम तक पहुंचा दिया। रविवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर सहित 5 आतंकियों को ठिकाने लगा दिया। मारे गये आतंकवादियों में कश्मीर विश्वविद्यालय का एक एसोसिएट प्रोफेसर भी शामिल है जो पिछले दिनों से गायब था। मुठभेड़ क बाद मिली प्रोफेसर की लाश से यह साफ हो गया कि वह हिजबुल में शामिल हो गया था। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवानों के अलावा दो-तीन आम लोगों को भी गोली लगने की सूचना मिली है। सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए दक्षिणी कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गयी है, शोपियां के बाडीगाम, जैनपोरा से 5 आतंकवादियों के शव बरामद किए गए है। ज्ञात हो शनिवार को भी मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ें – मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर किए कई प्रहार, अंबेडकर के अपमान और सुल्तानों के सम्मान का जड़ा आरोप

सुरक्षा बलों ने आतंकियों फाइनल हमले से पहले उन्हे सरेंउर करने का पूरा मौका दिया। इसके लिए शोपियां के एसपी ने खुद आतंकियों से गाली चलाना बंद करने की अपील की इतना ही नहीं मौके पर भट के परिजनों को भी बुलाया गया और उनसे अपने बेटे को आतंक की राह छोड़ने की अपील करवाई गई। एसपी ने माइक पर आतंकियों से कहा कि वे गाली चलाना बंद करें क्योंकि ऐसा करने से कुद हासिल नहीं होने वाला। लेकिन आतंकियों ने उनकी बातें नहीं मानी और फायरिंग जारी रखी जिसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांचों आतंकी ढेर हो गए। 

देखें वीडियो – 

 

 

वेब डेस्क, IBC24