अहमदाबाद। गुजरात से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्पेश नोटों की बारिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अल्पेश गुजरात चुनाव से पहले आंदोलन कर खबरों में आए थे और बाद में कांग्रेस की टिकट से विधायक बने हैं।
गुजरात के पाटण में ठाकोर के समुदाय के लोगों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम में अल्पेश ठाकोर ने नोट उड़ाए। अल्पेश राधनपुर से विधायक हैं। गुजरात में नोट उड़ाने की इस कथित परंपरा को डायरा कहते हैं। इसमें समाजसेवा करने वाली संस्थाएं लुटाए गए पैसों को भलाई के काम के लिए एकत्र कर इस्तेमाल करते हैं।
यह भी पढ़ें : पूर्वोत्तर में बाढ़ से हालात नाजुक, 23 मौतें, ढाई लाख से ज्यादा बेघर
#WATCH: Gujarat Congress leader Alpesh Thakur showers money at a devotional programme in Patan. #Gujarat (16.6.2018) pic.twitter.com/hjVKK4wpPa
— ANI (@ANI) June 18, 2018
बताया जा रहा है कि अल्पेश ठाकोर ने इस दौरान जमकर नोट लुटाए। कार्यक्रम में गायिका गीता रबारी को बुलाया गया था। उन्हें गुजरात की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। कार्यक्रम के दौरान गीता रबारी जब गाना गा रही थीं, नोटों की गड्डियां लेकर स्टेज पर पहुंचे और नोटों की बरसात की।
इस बारे में संपर्क किए जाने पर अल्पेश के करीबियों ने सफाई दी कि ऐसा सिर्फ अच्छे काम के लिए के किया गया था। के लिए किया गया था। उनके मुताबिक लुटाए गए पैसों का उपयोग गर्ल्स हॉस्टल बनाने में होगा।
वेब डेस्क, IBC24