दक्षिण कश्मीर में उत्तरी सेना कमांडर ने सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

Ads

दक्षिण कश्मीर में उत्तरी सेना कमांडर ने सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 01:05 AM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 01:05 AM IST

श्रीनगर, छह सितंबर (भाषा) उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने रविवार को दक्षिण कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने दक्षिण कश्मीर में अंदरूनी इलाकों में तैनात इकाइयों का दौरा कर मौजूदा सुरक्षा स्थिति और तैनात सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।’’

उत्तरी कमान के अनुसार, सेना कमांडर ने सभी चुनौतियों के लिए तैयार रहने के वास्ते लगातार सतर्कता बरतने और सभी संबंधित पक्षों के साथ बेहतर तालमेल के महत्व पर जोर दिया।

सेना ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति सैनिकों के पेशेवर रवैये और प्रतिबद्धता की सराहना की।

वहीं, कश्मीर के पुलिस प्रमुख सुजीत कुमार ने रविवार को पुलिस बल को आतंकवाद रोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर आक्रामक तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

भाषा राखी सुरभि

सुरभि