पश्चिम बंगाल में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित, केंद्र की मंजूरी के बाद कहलाएगा ‘बांग्ला’
पश्चिम बंगाल में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित, केंद्र की मंजूरी के बाद कहलाएगा ‘बांग्ला’
कोलकाता। पश्चिम बंगाल का का नाम बदलने का प्रस्ताव गुरुवार राज्य विधानसभा में पारित हो गया। राज्य का नाम बदलने का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास जाएगा। केंद्र की हरी झंडी के बाद राज्य का सभी भाषाओं में नया नाम ‘बांग्ला’ होगा।
विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहीं। बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार ने 29 अगस्त, 2016 को विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर अंग्रेजी में ‘बंगाल’, बंगाली में ‘बांग्ला’ तथा हिंदी में ‘बंगाल’ करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन तब केंद्र ने इस प्रस्ताव को वापस लौटा दिया था।
यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई दिल्ली की परेशानी, सड़क धंसी, अब बाढ़ का खतरा
प्रस्ताव को लौटाने के पीछे केंद्र सरकार ने वजह बताते हुए कहा था कि एक ही राज्य के नाम तीन अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग नहीं हो सकते हैं। केंद्र ने कहा था कि राज्य सरकार को किसी एक नाम का चयन करना होगा। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर ‘बांग्ला’ करने का निर्णय लिया है।
डेस्क, IBC24

Facebook


