Gold Price 22 June 2026: क्या खत्म हो गया सस्ता सोना खरीदने का मौका? एक हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद आज उछलकर 1.34 लाख के पार हुआ दाम, खरीदने से पहले जान लें नया भाव

Gold Price 22 June 2026: पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई ती। जिसमें 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 5,228 रुपये तक सस्ता हो गया था। हालांकि, आज बाजार में कुछ सुधार देखने को मिला है और सोने-चांदी के दामों में हल्की बढ़त देखने को मिली है।

Gold Price 22 June 2026: क्या खत्म हो गया सस्ता सोना खरीदने का मौका? एक हफ्ते की बड़ी गिरावट के बाद आज उछलकर 1.34 लाख के पार हुआ दाम, खरीदने से पहले जान लें नया भाव

(Gold Price 22 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 22, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: June 22, 2026 12:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 22 जून को सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद हल्की रिकवरी दर्ज की गई।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹430 बढ़कर ₹1,46,660 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
  • 22 कैरेट सोने का भाव ₹400 बढ़कर ₹1,34,450 प्रति 10 ग्राम हो गया।

नई दिल्ली: Gold Price 22 June 2026 in India: पिछले हफ्ते आई बड़ी गिरावट के बाद आज 22 जून को सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है। बाजार में खरीदारी बढ़ने से सोने के भाव में फिर मजबूती आई है। हालांकि चांदी की खुदरा कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। निवेशकों और ग्राहकों की नजर अब आगे की कीमतों पर बनी हुई है।

देश में बढ़े सोने के भाव (Gold Prices Rise in Country)

गुडरिटर्न के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 430 रुपये बढ़कर 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 1,34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत 250 रुपये प्रति ग्राम पर स्थिर बनी हुई है। घरेलू बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये दर्ज की गई है।

दिल्ली में आज के सोने के दाम रुपये में(गुडरिटर्न के अनुसार)

ग्राम (g) 24K सोना 22K सोना 18K सोना
1 ग्राम ₹14,666 (+₹43) ₹13,445 (+₹40) ₹11,003 (+₹32)
8 ग्राम ₹1,17,328 (+₹344) ₹1,07,560 (+₹320) ₹88,024 (+₹256)
10 ग्राम ₹1,46,660 (+₹430) ₹1,34,450 (+₹400) ₹1,10,030 (+₹320)
100 ग्राम ₹14,66,600 (+₹4,300) ₹13,44,500 (+₹4,000) ₹11,00,300 (+₹3,200)

वायदा बाजार में भी दिखी मजबूती (Strength seen in Futures Market)

मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई। अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स का भाव 1,48,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं जुलाई डिलीवरी वाली सिल्वर फ्यूचर्स करीब 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,36,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। इससे साफ है कि निवेशकों का रुझान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर बढ़ रहा है।

पिछले हफ्ते आई थी बड़ी गिरावट (Major Drop Last Week)

बीते सप्ताह सोने और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। देश के खुदरा बाजारों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 5,228 रुपये तक सस्ता हो गया था। वहीं 19 जून को MCX पर सोने की कीमत में भी करीब 2,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। चांदी की कीमतों में भी 10,609 रुपये से लेकर 12,000 रुपये प्रति किलो तक की कमी दर्ज की गई थी। इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती नहीं करने के संकेत माने गए थे।

महानगरों में आज सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली ₹ 1,46,660 ₹ 1,34,450 ₹ 1,10,030
मुंबई ₹ 1,46,510 ₹ 1,34,300 ₹ 1,09,880
कोलकाता ₹ 1,46,510 ₹ 1,34,300 ₹ 1,09,880
चेन्नई ₹ 1,48,370 ₹ 1,36,000 ₹ 1,13,700
बेंगलुरु ₹ 1,46,510 ₹ 1,34,300 ₹ 1,09,880
हैदराबाद ₹ 1,46,510 ₹ 1,34,300 ₹ 1,09,880
लखनऊ ₹ 1,46,660 ₹ 1,34,450 ₹ 1,10,030
पटना ₹ 1,46,560 ₹ 1,34,350 ₹ 1,09,930
जयपुर ₹ 1,46,660 ₹ 1,34,450 ₹ 1,10,030
अहमदाबाद ₹ 1,46,560 ₹ 1,34,350 ₹ 1,09,930

फिर बढ़ने लगे दाम (Prices started Rising Again)

विशेषज्ञों के अनुसार, भारी गिरावट के बाद सोने की कीमतें आकर्षक स्तर पर पहुंच गई थीं। ऐसे में निवेशकों ने कम कीमत पर खरीदारी शुरू कर दी। बाजार में मांग बढ़ने से सोने के दामों को फिर से सहारा मिला और कीमतों में सुधार देखने को मिला। वहीं, अगर आने वाले दिनों में खरीदारी का रुझान बना रहता है तो सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।