हमने ऐसा कुछ नहीं किया जो राजकोषीय अनुशासन का उल्लंघन करता हो: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

हमने ऐसा कुछ नहीं किया जो राजकोषीय अनुशासन का उल्लंघन करता हो: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

हमने ऐसा कुछ नहीं किया जो राजकोषीय अनुशासन का उल्लंघन करता हो: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया
Modified Date: March 6, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:20 pm IST

बेंगलुरु, छह मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक सरकार ने विकास कार्यक्रमों और कल्याण गारंटी को जारी रखते हुए वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है।

राज्य विधानसभा में अपना 17वां बजट पेश करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य का आर्थिक प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से अधिक मजबूत रहा है और सरकार ने पांच गारंटी योजनाओं के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान किया है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘वित्तीय वर्ष 2026-27 का यह बजट कर्नाटक के विकास का समर्थन करता है। हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो राजकोषीय अनुशासन का उल्लंघन करता हो।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025-26 के लिए कर्नाटक की विकास दर 8.1 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 7.4 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी पांच गारंटी पर महत्वपूर्ण संसाधन खर्च किए हैं।

सिद्धरमैया ने राजकोषीय प्रबंधन का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम, 2003 के तहत निर्धारित मापदंडों के भीतर काम कर रहा है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में