हमें पानी की हर एक बूंद बचानी होगी: दिल्ली की मुख्यमंत्री

हमें पानी की हर एक बूंद बचानी होगी: दिल्ली की मुख्यमंत्री

हमें पानी की हर एक बूंद बचानी होगी: दिल्ली की मुख्यमंत्री
Modified Date: May 1, 2026 / 02:44 pm IST
Published Date: May 1, 2026 2:44 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की कमी की समस्या को कम करने के लिए बोरवेल नीति लाने की योजना बना रही है।

गुप्ता ने वर्षाजल संचयन कार्यक्रम के तहत दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा आयोजित ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम में भाग लिया।

उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार बोरवेल नीति लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है लेकिन केवल उन्हीं घरों और आवासीय कॉलोनियों को अधिकृत बोरवेल मिल सकेगा जिनमें सुचारू रूप से जल संचयन प्रणाली कार्यरत होगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भविष्य को देखते हुए हमें पानी के महत्व को समझना होगा, हर किसी को पानी बचाना होगा।’

मुख्यमंत्री ने डीजेबी की ‘कैच द रेन’ पहल के लिए एक समर्पित ‘शुभंकर’ का भी अनावरण किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “वर्षा जल संचयन हमारी परंपरा की बुद्धिमत्ता है, जिसे आज की आवश्यकता बनाना होगा। सरकार द्वारा 50,000 रुपये तक की सब्सिडी, पानी के बिल में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और निःशुल्क तकनीकी सहायता जैसे कदम इस दिशा को गति दे रहे हैं। अब लक्ष्य है कि हर घर, हर छत और हर संस्थान इस प्रयास का सक्रिय हिस्सा बने।”

गुप्ता ने लोगों से ‘कैच द रेन’ जनांदोलन बनाने और पानी सहजने का आग्रह किया।

जल मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि यह पहल वर्षा जल संचयन प्रणालियों का हिस्सा है।

सिंह ने कहा, ‘सरकारी संस्थानों में वर्षा जल संचयन को गंभीरता और समयबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए।’

भाषा नोमान नोमान मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में