Petrol Pump Viral Video : पानी के बदले ऑटो चालक को मिले लात घुसे, पेट्रोल पंप पर जो हुआ… दहल जाएगा आपका दिल, देखें वीडियो
Petrol Pump Viral Video/Photo Credit: IBC24
- पेट्रोल पंप पर ऑटो चालक से मारपीट
- पानी भरने को लेकर नशे में व्यक्ति ने की दादागिरी
- CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू
Petrol Pump Viral Video : जोधपुर की सूर्यनगरी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां आमजन को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला (Petrol Pump Viral Video) सामने आया है। शहर के स्टेडियम स्थित पेट्रोल पंप पर ठंडे पानी की मशीन से पानी पीने आए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की घटना हो गई।
नशेड़ी ने की दादागिरी
जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक अपनी प्यास बुझाने के लिए बोतल में पानी भर रहा था, तभी वहां खड़े एक नशेड़ी व्यक्ति ने उसे रोक दिया (Petrol Pump Viral Video)। आरोपी ने दादागिरी दिखाते हुए पहले ऑटो चालक की पानी की बोतल फेंक दी और फिर उस पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। अचानक हुई इस मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो (Petrol Pump Viral Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। भीषण गर्मी में पानी जैसी बुनियादी जरूरत को लेकर हुई इस घटना ने कानून व्यवस्था और सामाजिक व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव पर बड़ा अपडेट, इस दिन CM निवास का घेराव करेगी NSUI, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
- Jabalpur Bargi Dam News: नाव में पानी घुस रहा था…”बरगी हादसे में 23 लोग बचाए गए, लेकिन कई दास्तां रह गई अधूरी, ये कहानी को सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
- Jabalpur Bargi Dam Hadsa: मम्मी कब आएंगी..? बरगी डैम में क्रूज़ पलटने से बिखरा परिवार, मासूम अब भी ढूंढ रहा अपनी मां
- Satna Wedding Viral Video : दहेज को ‘ना’ और सादगी को ‘हां’! घोड़े पर नहीं इस अनोखे तरीके से ब्याह रचाने पहुंचे दूल्हे, देखें 101 जोड़ों की शादी का अनोखा नज़ारा
- Netflix Launched Clips: Instagram-YouTube को टक्कर देने उतरा Netflix? ‘Clips’ फीचर लॉन्च, मोबाइल यूजर्स के लिए आया ये कमाल का फीचर!

Facebook


