Sushasan Tihar 2026: जनता की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान, प्रदेश में शुरू हुआ “सुशासन तिहार”, सीएम साय ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Sushasan Tihar 2026: जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आज से “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत आज से हो गई है।
CG Sushasan Tihar 2026 News| Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ में आज से हुई सुशासन तिहार की शुरुआत।
- इस अभियान के तहत प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी इलाकों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
- एक मई से 10 जून तक चलेगा सुशासन तिहार।
Sushasan Tihar 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आज से “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत आज से हो गई है। 10 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी इलाकों में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, (Sushasan Tihar 2026) जहां लोगों की शिकायतें सुनी और मौके पर ही समाधान की कोशिश की जाएगी। लेकिन इस पहल को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है।
आम लोगों की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण
सरकार का दावा है कि “सुशासन तिहार” के जरिए पंचायत और वार्ड स्तर तक पहुंचकर आम लोगों की समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाएगा। शिविरों में आवेदन लिए जाएंगे और संबंधित विभाग मौके पर ही समाधान करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री औचक निरीक्षण कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। वहीं कई मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी शिविरों में जाएंगे।
सीएम साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sushasan Tihar 2026: इधर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि, वे आम जनता से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ पेश आएं। (Sushasan Tihar 2026) स्पष्ट कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनें, उन्हें टालने की कोशिश न करें। प्रशासन की पहचान ही संवेदनशीलता और जवाबदेही से होनी चाहिए।
विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं, “सुशासन तिहार” को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रदेश में सुशासन है, तो फिर इस तरह के तिहार की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ना अपराध कम हुए हैं, ना किसानों का धान खरीदा गया और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
Sushasan Tihar 2026: कुल मिलाकर, एक तरफ सरकार “सुशासन तिहार” के जरिए जनता तक सीधा संवाद और समाधान का दावा कर रही है, (Sushasan Tihar 2026) तो वहीं विपक्ष इसे जमीनी हकीकत से दूर एक राजनीतिक अभियान बता रहा है। अब देखना होगा कि यह तिहार वाकई आम लोगों की समस्याओं का समाधान करता है या फिर सियासी बयानबाजी के बीच ही सीमित रह जाता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Petrol Pump Viral Video : पानी के बदले ऑटो चालक को मिले लात घुसे, पेट्रोल पंप पर जो हुआ… दहल जाएगा आपका दिल, देखें वीडियो
- Reactions on LPG Price Hike: एलपीजी की कीमतें बढ़ते ही मोदी सरकार पर चौतरफा हमला.. राहुल गांधी ने लिखा, ‘पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर’.. अखिलेश ने भी साधा निशाना
- MTAR Technologies Share: 370% की तूफानी रफ्तार! डिफेंस शेयर बना असली रॉकेट, निवेशकों की चमकी किस्मत, क्या अब और उड़ान भरेगा ये स्टॉक?

Facebook


