हम सिर्फ सम्मान चाहते हैं : कांग्रेस सांसद मणिकम

हम सिर्फ सम्मान चाहते हैं : कांग्रेस सांसद मणिकम

हम सिर्फ सम्मान चाहते हैं : कांग्रेस सांसद मणिकम
Modified Date: February 15, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:53 pm IST

मदुरै (तमिलनाडु), 15 फरवरी (भाषा) कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में गठबंधन के भीतर द्रमुक से सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा करती है।

राज्य में सत्तारूढ़ दल के नेताओं की ओर से सत्ता-साझेदारी पर हालिया टिप्पणियों के बाद दोनों दलों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है।

टैगोर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ‘‘इंसान हैं, रोबोट नहीं’’, और वे द्रमुक नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों का जवाब देंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी एक बड़े जहाज की तरह है…हम एक राष्ट्रीय पार्टी हैं और दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। यहां, हम द्रमुक के साथ बने रहेंगे।’’

टैगोर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सीट बंटवारे की बातचीत के लिए एक समिति गठित किए जाने के बाद 70 दिनों से अधिक का समय बीत चुका है और उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला है कि सत्तारूढ़ द्रमुक ने घोषणा की है कि वह 22 फरवरी से बातचीत करने के लिए एक समिति का गठन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया जाएगा। राहुल गांधी द्रमुक प्रमुख एम.के. स्टालिन को अपने भाई की तरह मानते हैं। दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं।’’

भाषा

राखी शफीक

शफीक


लेखक के बारे में