LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: शाही मस्जिद पर भारी बवाल, मुस्लिम समाज ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: शाही मस्जिद पर भारी बवाल, मुस्लिम समाज ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: शाही मस्जिद पर भारी बवाल, मुस्लिम समाज ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026

Modified Date: September 28, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: September 28, 2026 9:00 am IST

Today Live Breaking News and Updates 28 September 2026: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के द्वारकाधीश गोपाल मंदिर के सामने स्थित शाही मस्जिद पर कार्रवाई के दौरान बवाल मच गया, जब करवाई से नाराज आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले छोड़ें। वहीं पुलिस प्रशासन ने मस्जिद के 500 मीटर एरिया में बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी है। मौके पर 2000 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए है। मुस्लिम समाज के लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहें है।

आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

उज्जैन में शांति के बाद भोर में मुस्लिम समाज के लोग घर लौट गए थे। कुछ देर पहले समाज के लोगों की भीड़ वहां फिर से जमा होने लगी। इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। लोगों को रोकने के लिए 500 मीटर के एरिया को बैरिकेड कर दिया गया था। हालात को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस जवान तैनात किए गए है।

 

नई दिल्ली : देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल के बाच एक राहतभरी खबर निकलकर सामने आई है। आज यानी 28, 29 और 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल और धरना-प्रदर्शन समेत सभी आंदोलन स्थगित कर दिया गया है। हड़ताल को लेकर देर रात बैंक कर्मचारी संगठनों और UFBU (UFBU Bank Strike) के बीच हुई बैठक में सहमति बनने के बाद यह निर्णय लिया गया। UFBU के कोऑर्डिनेटर व्ही.के. शर्मा ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में सभी शाखाएं अपने तय समयानुसार सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.