हम हिंद-प्रशांत में सहयोग को लेकर जर्मनी के साथ कार्य करने को उत्सुक : श्रृंगला

हम हिंद-प्रशांत में सहयोग को लेकर जर्मनी के साथ कार्य करने को उत्सुक : श्रृंगला

हम हिंद-प्रशांत में सहयोग को लेकर जर्मनी के साथ कार्य करने को उत्सुक : श्रृंगला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 27, 2020 7:02 pm IST

नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सभी के लिए प्रगति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की खातिर व्यावहारिक सहयोग के मद्देनजर जर्मनी के साथ कार्य करने को उत्सुक है।

भारत-जर्मनी समझौतों पर आधारित एक ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने हिंद-प्रशात क्षेत्र के लिए बर्लिन द्वारा जारी नीति दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच अभिसरण के ”उच्च स्तर” से खुश है।

उन्होंने कहा, ” इस साल की शुरुआत में जर्मनी ने भी हिंद-प्रशांत दिशा-निर्देशों को जारी किया है और हम इस कदम का स्वागत करते हैं।”

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में