दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना
दिल्ली में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना
नयी दिल्ली, 10 सितम्बर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग ने तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
उसने बताया कि अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होने की संभावना के चलते अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
शहर में सितम्बर में अब तक केवल 20.9 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 67 फीसदी कम है। सितंबर में सामान्य तौर पर 62.6 मिमी वर्षा होती है।
एक जून से मानसून की शुरुआत होने के बाद से शहर में अब तक 576.5 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस वक्त तक 586.4 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है।
भाषा निहारिका दिलीप
दिलीप

Facebook


