Weather Update in Hindi : इंतजार खत्म! देश के इन 10 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी

IMD Rainfall Alert: काफी सयम से भीषण गर्मी पड़ने के बाद अब कुछ राहत की उम्मीद दिखाई दी है, तापमान में कमी आने की वजह से हीटवेव नहीं चल रही है, जबकि कम-से-कम 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई गई है, इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, बिहार, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा आदि शामिल हैं।

Weather Update in Hindi : इंतजार खत्म! देश के इन 10 राज्यों में होगी बारिश, आंधी तूफान का भी अलर्ट जारी

barish-ki-chetawani-1-2

Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 4, 2022 11:10 am IST

Rainfall Forecast Today: नई दिल्ली, 04 मई 2022। गर्मी से राहत कब मिलेगी इस बात का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, शायद वह दिन आ गया है, दरअसल, भीषण गर्मी का कहर झेल रहे कई राज्यों में आज बारिश का अनुमान जताया गया है, दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में कई दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने के बाद अब कुछ राहत मिली है। तापमान में कमी आने की वजह से हीटवेव नहीं चल रही है, जबकि कम-से-कम 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए Click करें*<<

इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, बिहार आदि शामिल हैं, उधर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में काफी बारिश भी हुई है, इसके अलावा, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि ओडिशा के कुछ जिलों में भी बारिश की संभावनाएं हैं।

read more: Benefits of Tea: लंबा जीवन जीने में मदद करती है चाय, शोधकर्ताओं ने किया बड़ा दावा

हीटवेव से राहत, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, बिहार, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ आदि में आज हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है, ओडिशा को लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कटक और भुवनेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही, आंधी-तूफान के भी आसार जताए जा रहे हैं। बिजली भी कड़क सकती है, जिसकी वजह से लोगों को सुरक्षित जगह में ही रहने की चेतावनी दी गई है।

बिहार के 2 दर्जन से भी ज्यादा जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल बिहार के 31 जिलों में बारिश और वज्रपात होने के आसार है, इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिनों तक बिहार के कई इलाकों में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और दक्षिण बिहार दोनों ही क्षेत्रों में इस सप्ताह के अंत तक मौसम खुशगवार बना रहेगा और बारिश होगी जिससे आम लोगों को तकदीर गर्मी से राहत मिलेगी।

read more: “विश्व अस्थमा दिवस”: इन प्राणायामों के नियमित अभ्यास से अस्थमा की गंभीर समस्या से किया जा सकता है बचाव, जानिए क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ

उत्तराखण्ड में बारिश

उधर, मंगलवार दोपहर बाद केदारनाथ धाम सहित सम्पूर्ण रुद्रप्रयाग जनपद में जमकर बारिश हुई, बारिश से जहां पिछले कई दिनों से जंगलों में लगी आग बुझ गई। वहीं, लोगों को तपती गर्मी से भी निजात मिला है, हालांकि, केदारनाथ धाम में बारिश होने से यात्रा तैयारियां भी प्रभावित हुई हैं, पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी से आम जनता परेशान थी। अत्यधिक गर्मी के कारण जंगल बुरी तरह से जल रहे थे।

शिमला में घरों में घुसा पानी

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई बारिश कहर बनकर बरसी है, कृष्णा नगर में नालों के ब्लॉक होने से सारा पानी लोगों के घरों में जा घुसा है, नालों के कूड़े से लोगो के घर भर गए, लोगों का इन घरों में बैठना मुश्किल हो गया है।

read more:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com