कर्नाटक में कार और केएसआरटीसी बस की टक्कर में वेब डेवलपर की मौत

कर्नाटक में कार और केएसआरटीसी बस की टक्कर में वेब डेवलपर की मौत

कर्नाटक में कार और केएसआरटीसी बस की टक्कर में वेब डेवलपर की मौत
Modified Date: March 7, 2026 / 09:50 pm IST
Published Date: March 7, 2026 9:50 pm IST

करवार, सात मार्च (भाषा) कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक कार के कथित रूप से केएसआरटीसी बस से टकरा जाने के बाद 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मैक्स इन्फोटेक के संस्थापक और वेब डेवलपर मुकेश कृष्ण शेट्टी पांच मार्च को कुंडापुर से हुबली जा रहे थे, तभी येल्लापुर तालुक के मलालागाव गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि शेट्टी को येल्लापुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों को संदेह है कि दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग फट गया होगा, जिसने संभवतः उसकी मौत में योगदान हुआ। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन बताया जाता है कि शेट्टी के पैरों और हाथों में केवल मामूली बाहरी चोटें आई थीं।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय शेट्टी ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी, जिसके कारण एयरबैग खुल गया। हालांकि, बाद में एयरबैग फटा हुआ पाया गया, जिससे संदेह पैदा हुआ कि टक्कर के दौरान यह फट गया होगा।

मंगलुरु में रहने वाले शेट्टी ने बेंडोरवेल में मैक्स इन्फोटेक की स्थापना की थी और कर्नाटक भर के कई डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म के लिए वरिष्ठ वेब डेवलपर के रूप में काम किया था।

उनके परिवार में पत्नी, मां और दो भाई हैं।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में