राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का स्वागत: राज्यपाल

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का स्वागत: राज्यपाल

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का स्वागत: राज्यपाल
Modified Date: April 29, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: April 29, 2026 10:19 pm IST

भुवनेश्वर, 29 अप्रैल (भाषा) महिला आरक्षण पर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए 30 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाने के राज्य सरकार के फैसले का बुधवार को स्वागत किया।

भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसका मकसद शासन और निर्णय लेने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

कंभमपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैं इस समयोचित एवं सराहनीय पहल की सराहना करता हूं और सत्र के सुचारु एवं सफल संचालन के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं।”

दिन में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने लोक भवन में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी।

इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक के गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए विशेष सत्र बुलाया है।

भाषा पारुल माधव

माधव


लेखक के बारे में