पश्चिम एशिया संकट : सरकार ने विमानन क्षेत्र के हितधारकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की

पश्चिम एशिया संकट : सरकार ने विमानन क्षेत्र के हितधारकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की

पश्चिम एशिया संकट : सरकार ने विमानन क्षेत्र के हितधारकों के साथ तैयारियों की समीक्षा की
Modified Date: February 28, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: February 28, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) सरकार ने शनिवार को पश्चिम एशिया में बदलते घटनाक्रम के मद्देनजर विमानन क्षेत्र के हितधारकों की तैयारियों की समीक्षा की और विभिन्न एयरलाइन को सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जहां भी आवश्यक हो, उड़ानों के समय में जरूरी बदलाव और मार्ग परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के मद्देनजर कई हवाई क्षेत्रों को बंद कर दिया गया है।

भारतीय एयरलाइन कंपनियों द्वारा पश्चिम एशिया में अपने परिचालन को निलंबित करने और हजारों यात्रियों को यात्रा संबंधी व्यवधानों का सामना करने के मद्देनजर, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हितधारकों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंत्रालय ने एयरलाइन को निर्देश दिया कि वे सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जहां भी आवश्यक हो, समय पर उड़ानों का मार्ग परिवर्तन और पुनर्व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय की समीक्षा बैठक में पश्चिम एशिया में हवाई क्षेत्र बंद होने के बीच यात्रियों की सुरक्षा, परिचालन की निरंतरता और वास्तविक समय में समन्वय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

हवाईअड्डा संचालकों से यात्रियों की सुविधाओं और चालक दल के सदस्यों के लिए सहायता के संबंध में एयरलाइन के साथ समन्वय बढ़ाने के लिए कहा गया है।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में