पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: August 5, 2022 5:55 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

बनर्जी बृहस्पतिवार को चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंची थी।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि बनर्जी पश्चिम बंगाल के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बकाए सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों की मुलाकात से जुड़ी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में