West Bengal Election 2026 Voting Counting: बंगाल में बीजेपी या TMC किसकी बनेगी सरकार? कल कड़ी सुरक्षा में होगी वोटों की गिनती, हाई अलर्ट पर प्रशासन, इतने जवान रहेंगे तैनात

Ads

West Bengal Election 2026 Voting Counting: बंगाल में बीजेपी या TMC किसकी बनेगी सरकार? कल कड़ी सुरक्षा में होगी वोटों की गिनती, हाई अलर्ट पर प्रशासन, इतने जवान रहेंगे तैनात

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 11:43 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 11:54 PM IST

West Bengal Election 2026 Voting Counting/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बंगाल में 293 केंद्रों और 459 हॉल में होगी मतगणना
  • तीन-स्तरीय सुरक्षा के साथ 200 CAPF जवान तैनात
  • धारा 163 लागू, विजय जुलूस पर पूरी तरह रोक

West Bengal Election 2026 Voting Counting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कल आएंगे। नतीजों से पहले पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 293 मतगणना स्थल बनाए गए हैं, जहां कुल 459 मतगणना हॉल में वोटों की गिनती होगी। इनमें 129 एकल और 163 दोहरे मतगणना हॉल शामिल हैं।

मेटियाब्रुज, सप्तग्राम और बिजपुर निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना के 10-10 दौर होंगे। हर हॉल के लिए एक-एक मतगणना (West Bengal Election 2026 Voting Counting) पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है, कुल 539 पर्यवेक्षक नियुक्त हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसमें राज्य पुलिस, सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। करीब 200 CAPF जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। मतगणना केंद्रों पर मौजूद एजेंटों को पूरी प्रक्रिया खत्म होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि बाहर जाना हो, तो उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर से अनुमति लेनी होगी।

इस दौरान धारा 163 लागू रहेगी। किसी दल या उम्मीदवार को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। किसी भी कार्यक्रम के लिए पुलिस से (West Bengal Election 2026 Voting Counting) अनुमति लेना अनिवार्य होगा। मतगणना पर्यवेक्षक, सहायक, एजेंट और माइक्रो-ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल पर उम्मीदवारों और एजेंटों के लिए अलग से निर्धारित घेरा बनाया जाएगा।

बिजली आपूर्ति को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि लोड शेडिंग की कोई समस्या न हो। मनोज अग्रवाल ने कहा, सभी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। सुरक्षा के तीन-स्तरीय इंतजाम किए गए हैं. हमारे RO, ARO, काउंटिंग एजेंट और सुपरवाइजर पूरी तरह तैयार हैं।

 

इन्हे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना कब होगी?

मतगणना कल आयोजित की जाएगी और उसी दिन रुझान सामने आने लगेंगे।

कितने मतगणना केंद्र बनाए गए हैं?

पूरे राज्य में 293 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं?

तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है, जिसमें राज्य पुलिस, सशस्त्र बल और CAPF शामिल हैं।

क्या विजय जुलूस की अनुमति है?

नहीं, धारा 163 लागू होने के कारण किसी भी तरह के विजय जुलूस पर रोक है।

किन सीटों पर खास निगरानी है?

मेटियाब्रुज, सप्तग्राम और बिजपुर सीटों पर विशेष निगरानी और 10-10 राउंड में गिनती होगी।