Bhopal Murder News: मर्डर से फिर दहली राजधानी, बाप ने इस बात पर बेटे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पुलिस के सामने खोले राज
Bhopal Murder News: मर्डर से फिर दहली राजधानी, बाप ने इस बात पर बेटे को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, पत्नी ने पुलिस के सामने खोले राज
Bhopal Murder News/Photo Credit: IBC24
- पिता ने बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या
- परिवार की इज्जत के लिए 15 दिन तक सच्चाई छुपाई
- पत्नी के खुलासे के बाद आरोपी पिता गिरफ्तार
Bhopal Murder News: MP की राजधानी भोपाल के नजीराबाद इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल बेटे की इलाज के दौरान मौत (Bhopal Murder News) हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पत्नी ने खोला मर्डर का राज (Bhopal Me Bete Ka Murder)
Bhopal Murder News जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले 35 वर्षीय भगवान विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया था कि उसके ऊपर छत से कुल्हाड़ी गिर गई, जिससे वह घायल हो गया। परिवार की इज्जत और विवाद को छुपाने के लिए उसने सच्चाई छुपाए रखी। हालांकि, हालत बिगड़ने पर इलाज के दौरान उसकी मौत (Bhopal Murder News) हो गई।
आरोपी गिरफ्तार (Bhopal Me Bete Ka Murder)
बेटे की मौत के बाद पत्नी ने पूरी सच्चाई उजागर करते हुए पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते पिता गंगाराम विश्वकर्मा (77) ने ही कुल्हाड़ी से हमला (Bhopal Murder News) किया था। मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Bhopal Murder News
ये भी पढ़ें
- Aam Panna Benefits : लू से बचना है? तो रोज पिएं आम पन्ना, शरीर में होंगे ये 8 जादुई बदलाव
- Sakti Suicide News : किराए के मकान में युवक की संदिग्ध मौत | मौत का कारण अज्ञात, जांच में जुटी Police
- Prasar Bharati New Chairman : इस मशहूर गीतकार को सरकार ने सौंपी प्रसार भारती की कमान, बनाए गए नए चेयरमैन, अश्विनी वैष्णव ने दी बधाई
- Vivo T5 Pro 5G Discount Offer: Vivo का नया 5G फोन, 9020 mAh बैटरी के साथ यहां मिल रहा डिस्काउंट का मौका, जानिए क्या है ऑफर!
- Mahasamund Manuscripts : छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला 300 साल पुराना खजाना! जंगलों में छिपी दुर्लभ पांडुलिपियां, अब ऐप से होंगी डिजिटल

Facebook


