पश्चिम बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को मामूली बढ़त
पश्चिम बंगाल चुनाव : शुरुआती रुझानों में भाजपा को मामूली बढ़त
कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच विभिन्न टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर मामूली बढ़त हासिल करती दिखी।
निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है।
‘टीवी 9 बांग्ला’ के अनुसार, तृणमूल करीब 69 सीट पर आगे है जबकि भाजपा 65 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
‘जी 24 घंटा’ ने भाजपा को 79 सीट और तृणमूल को 63 सीट पर आगे दिखाया।
‘रिपब्लिक बांग्ला’ के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 38 सीट पर आगे है जबकि तृणमूल 15 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
‘एबीपी आनंद’ के अनुसार दोनों दलों के बीच करीबी मुकाबला है। उसके अनुसार भाजपा 54 सीट और तृणमूल 51 सीट पर आगे है।
‘इंडिया टुडे’ के अनुसार, तृणमूल 40 सीट और भाजपा 37 सीट पर आगे है।
राज्य की 293 विधानसभा सीट के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई।
भाषा
सिम्मी शोभना
शोभना

Facebook


