प.बंगाल : खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप घोष आगे

Ads

प.बंगाल : खड़गपुर सदर सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप घोष आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:06 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:06 PM IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार पश्चिम मेदिनीपुर जिले की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं पूर्व सांसद दिलीप घोष अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के प्रदीप सरकार से 3,156 मतों से आगे हैं।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष को 6,229 मत मिले, जबकि सरकार को 3,073 मत प्राप्त हुए। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मधुसूदन रॉय 344 मतों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

मतगणना का एक दौर पूरा हो चुका है और अभी 19 दौर बाकी हैं।

घोष और सरकार, दोनों इस निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व विधायक रह चुके हैं। घोष मेदिनीपुर लोकसभा सीट का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा