पश्चिम बंगाल सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया

पश्चिम बंगाल सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया
Modified Date: February 28, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: February 28, 2026 7:19 pm IST

कोलकाता, 28 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

अधिसूचना में कहा गया है कि पश्चिमी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अशोक कुमार प्रसाद साइबर प्रकोष्ठ के नए एडीजी होंगे, जबकि विशाल गर्ग उनकी जगह लेंगे।

इसमें कहा गया कि राजेश कुमार यादव का तबादला उत्तर बंगाल जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पद से बांकुड़ा रेंज के आईजीपी के पद पर किया गया है। शीश राम झाझरिया को यादव की जगह उत्तर बंगाल जोन का आईजीपी तैनात किया गया है।

डीआइजी स्तर के बदलावों में मुर्शिदाबाद, रायगंज और जलपाईगुड़ी रेंज में क्रमश: सैयद वकार रजा, सुधीर कुमार नीलकंठम और निंबालकर संतोष उत्तमराव की तैनाती शामिल है।

अधिसूचना के अनुसार, हावड़ा पुलिस आयुक्त कार्यालय के वर्तमान संयुक्त पुलिस आयुक्त के. सबरी राज कुमार का तबादला पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर किया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि सीआईडी ​​में डीआईजी के पद पर कार्यरत गौरव लाल, हावड़ा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में उनकी जगह लेंगे।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में