पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने विधानसभा भंग की

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने विधानसभा भंग की
Modified Date: May 7, 2026 / 07:55 pm IST
Published Date: May 7, 2026 7:55 pm IST

कोलकाता, सात मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने निवर्तमान राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर फैसले की घोषणा की गई।

मई 2021 में वर्तमान विधानसभा का गठन किया गया था जब राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी थी।

हाल ही में संपन्न हुए दो चरणों के चुनावों के बाद, निवर्तमान विधानसभा को भंग किया जाना उसके कार्यकाल की औपचारिक समाप्ति का प्रतीक है।

संसदीय कार्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में