कोलकाता, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को ओणम के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं तथा त्योहार के सद्भाव एवं एकजुटता के संदेश को रेखांकित किया। रवि ने कहा कि ओणम राजा महाबली की वापसी का प्रतीक है, जिनका शासन धर्म, करुणा, विनम्रता और सभी के कल्याण की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, “ओणम की भावना हर घर में खुशी, शांति एवं समृद्धि लाए व परिवारों व समुदायों को खुशी एवं सद्भाव के साथ और करीब लाए। यह त्योहार हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता की भावना को मजबूत करे और हमें महाबली के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए अधिक समृद्ध, सौहार्दपूर्ण और आत्मविश्वासी भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करे।”
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने भी ओणम के “खुशियों भरे और शुभ अवसर” पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “फसल, एकता और समृद्धि का यह जीवंत त्योहार आपके घरों को अपार खुशी, शांति एवं समृद्धि से भर दे।”
शुभेंदु ने कहा कि त्योहार की भावना लोगों के जीवन में सद्भाव, एकजुटता और नई खुशियों का संचार करे।
भाषा
जितेंद्र पवनेश
पवनेश