पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने एक और हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने एक और हिंसाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया
कोलकाता, 17 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने शनिवार शाम दक्षिण 24 परगना जिले के हिंसाग्रस्त क्षेत्र कैनिंग का दौरा किया।
बोस ने पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर छिटपुट हिंसा के दौरान तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए कैनिंग का दौरा किया।
बोस ने उसी जिले के भंगोर का भी दौरा किया था, जहां शुक्रवार को दो राजनीतिक दलों के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
राज्यपाल ने कहा है कि हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और झड़प की घटनाओं के लिए दोषी व्यक्तियों को बख्शा नहीं जायेगा।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आठ जून को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर हुई झड़पों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।
भाषा देवेंद्र प्रशांत
प्रशांत

Facebook


