पश्चिम बंगाल: भड़काऊ टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल: भड़काऊ टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल: भड़काऊ टिप्पणी मामले में पुलिस के सामने पेश हुए हुमायूं कबीर
Modified Date: July 19, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: July 19, 2026 9:36 pm IST

कोलकाता, 19 जुलाई (भाषा) आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर एक जनसभा में कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पुलिस के सामने पेश हुए।

नौदा से विधायक कबीर पूर्वाह्न करीब 11 बजे शक्तिपुर थाने पहुंचे।

भड़काऊ टिप्पणी के मामले में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब वह पुलिस के सामने पेश हुए हैं।

इससे पहले, एक अन्य प्राथमिकी के सिलसिले में वह 14 जुलाई को रेजीनगर थाने में पेश हुए थे, जहां चार जुलाई को उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी।

शक्तिपुर थाने ने पहले उन्हें दो नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। इस सप्ताह की शुरुआत में जब वह रेजीनगर थाने गए थे, तब उनके परिवार के सदस्यों को एक नया समन तामील कराया गया था, जिसमें उन्हें रविवार को पेश होने का निर्देश दिया गया था।

कबीर द्वारा इन दोनों क्षेत्रों में जनसभाओं के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी किए जाने के बाद रेजीनगर और शक्तिपुर थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

इस विवाद की गूंज हाल ही में राज्य विधानसभा के सत्र के दौरान भी सुनी गई थी।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले बयान देने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

पुलिस ने कहा कि दोनों मामलों की जांच जारी है।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में