प. बंगाल चुनाव: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण में 39,537 वोट से आगे

प. बंगाल चुनाव: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण में 39,537 वोट से आगे

प. बंगाल चुनाव: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण में 39,537 वोट से आगे
Modified Date: May 4, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: May 4, 2026 3:53 pm IST

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में आसनसोल दक्षिण सीट पर भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी से 39,547 वोट के अंतर से आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक की मतगणना में पॉल को 1,16,691 वोट मिले जबकि बनर्जी को 77,154 वोट मिले हैं।

मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 193 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 94 सीटों पर आगे है।

इस पर समिक भट्टाचार्य पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में “भाजपा की सुनामी” चल रही है।

प्रारंभिक रुझान संकेत दे रहे हैं कि कड़े मुकाबले के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है। आंकड़े यह भी बता रहे है कि जनादेश भौगोलिक रूप से बंटा हुआ है…सीमावर्ती, आदिवासी और औद्योगिक क्षेत्रों में भाजपा आगे है, जबकि कोलकाता के कुछ हिस्सों और चुनिंदा ग्रामीण इलाकों में तृणमूल मजबूत बनी हुई है।

भाषा

राखी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में